Himachal Pradesh

रोटरी क्लब ने 25 परिवारों को दी सहायता

रोटरी क्लब ऑफ ऊना ग्रेटर की अध्यक्ष अन्नू बाला दत्ता ने बताया कि क्लब द्वारा पहले गांव में सर्वे कर 25 प्रभावित परिवारों की पहचान की गई थी, और उसी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त राहत सामग्री इन जरूरतमंद परिवारों में वितरित की गई।साथ ही 15 परिवारों को त्रिपाल एवं अन्य सामग्री वितरित की।

रोटरी क्लब की इस मानवीय पहल की गांववासियों ने सराहना की और ऐसे प्रयासों को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।