मिशन शक्ति 5.0 के तहत चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
बता दें कि, जूनियर वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श कुमार 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रिंसी अहिरवार को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 21 हजार रुपये व साधना को तृतीय स्थान मिलने पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
वहीं, सीनियर वर्ग से स्वास्तिक वर्मा प्रथम स्थान 51 हजार रुपये, जैनब आशिया द्वितीय स्थान को 21 हजार रुपये व निकिता तृतीय स्थान 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार सामान्य वर्ग बृजेन्द्र को प्रथम स्थान पाने पर 51 हजार रुपये, अखिलेश दीक्षित को द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये, मोहनी को तृतीय स्थान हासिल करने पर 11 हजार रुपये पुरस्कार स्वरुप दिए गए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करती हैं और उनमें रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी कला को और निखारने तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया।

