छानबे विकासखंड की बैठक में 33 करोड़ का बजट पारित
विभिन्न विभागों के अधिकारियों एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल, एडीओ कृषि प्रतीक सिंह, बीईओ राजेश श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्र और डॉ. सुभाष सिंह ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सदस्यों ने परिषदीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी, जबकि सचिव रामपाल ने पारित बजट के अनुरूप विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पात्रता के आधार पर 9762 परिवारों का आवास के लिए सर्वेक्षण किया गया है। बैठक में जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव दिए।

