दमोहः पशुवध को लेकर हंगामा, दो पक्ष आए आमने-सामने
दरअसल, गौ सेवकों को सूचना मिली कि कसाई मंडी में पशु वध किया जा रहा है जिसके बाद बड़ी संख्या में गौ सेवक कसाई मंडी पहुंचे इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए गौ सेवकों पर हमला किया गया। इसके बाद उन्होंने पुराने थाने पर जाम लगा दिया पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम हटाया गया इस मामले में दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक भैंस की बच्चे पडा का वध किया गया है। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। आरोपियों को चिंहित कर लिया गया है जल्द ही हम उनको गिरफतार कर लेंगे। लगभग 3 घंटे तक नगर में तनाव की स्थिति बनी रही लेकिन प्रशासन और पुलिस की सूझबूझता से मामला फिलहाल शांत हो गया है।

