Himachal Pradesh

आरजेडी ने जब-जब सत्ता पाई, तबाही मचाई : अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि राजद और उसका महागठबंधन बिहार को मंगलराज से जंगलराज में वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि जब-जब आरजेडी सत्ता में आई है, उसने बिहार में तबाही मचाई है। एनडीए सरकार ने पिछले दो दशकों में सुशासन और विकास का माहौल बनाया, जबकि आरजेडी के शासन में अपराधियों को मुख्यमंत्री कार्यालय का संरक्षण मिलता था।

उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में अपहरण, हत्या, बलात्कार और फिरौती उद्योग बन चुके थे। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में थी, बिजली और बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। लालटेन युग में लोग महीनों तक अंधेरे में रहते थे ताकि कोई पढ़-लिख न सके और उद्योग-धंधे न लग सकें।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आरजेडी युवाओं को नौकरी देने का वादा करती है, जबकि लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में नौकरी के बदले गरीबों की जमीनें हड़पीं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार ने भ्रष्टाचार की परंपरा बनाई और बिहार की तीन पीढ़ियों को पीछे धकेल दिया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद बिहार में कानून का राज लौटा है और महिलाएं अब सुरक्षित महसूस कर रही हैं। ठाकुर ने जनता से अपील की कि वे राजद और कांग्रेस जैसी अराजक व भ्रष्ट पार्टियों से बिहार को बचाने के लिए एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।