Haryana

जींद : भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी : मोहनलाल बडौली

कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा की सरकार अंत्योदय की भावना पर आधारित है और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं व सुविधाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की सरकार है और संगठन के हर कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा की पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों पर हर वर्ग आज अपनी सहमति जता रहा है। सरकार पंक्ति के अंतिम छौर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

कार्यक्रम में नवनियुक्त चेयरमैन मीनू शर्मा ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी हैए उस पर वो खरा उतरते हुए किसानों के हितों के लिए काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, भाजपा नेत्री डा. पुष्पा तायल, गौरव भारद्वाज, सत्यवान खटकड़, रामफल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।