कांग्रेस ने लौह महिला व लौह पुरुष को किया याद
गोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश बनाकर उसकी स्वतंत्रता दिलाने और शिमला समझौते जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारत को विश्व मंच पर मजबूत पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि आज “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर राष्ट्र लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को भी नमन करता है, जिन्होंने देश के 562 रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी।
अनुपम कबड्वाल ने कहा कि देश के इतिहास में इन दोनों महान विभूतियों का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में मोहन कांडपाल, प्रेम शर्मा, दिनेश कर्नाटक, सुभाष कुमार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या, ललित सिंह बोरा, पियूष जोशी, सुनीता आर्या, देवकी, गौरव कुमार, कनक साह, राजेंद्र मनराल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

