Delhi

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने सोमवार को बताया कि क्राइम ब्रांच को एक नवंबर को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित समीर दिल्ली के द्वारका इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने द्वारका इलाके में जाल बिछाया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान समीर ने वजीराबाद थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।

जांच में पता चला है कि आरोपित समीर 10वीं तक पढ़ा हुआ है और अपने पिता के साथ ज्वेलरी बॉक्स बनाने का काम करता था। किशोरावस्था में वह अपने इलाके के कुछ अपराधियों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया।