रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, परिजनाें ने किया सड़क जाम
क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली दिव्या भारती (20) की लाश शुक्रवार देर रात को कानपुर नगर स्थित चकरपुर मंडी के पास रेलवे ट्रैक पर मिली थी। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजन शव लेकर घर आए और गांव के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि आरोपितों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करें।
मामले की जानकारी पर रामपुरा थाना की पुलिस टीम पहुंची। स्वयं सीओ घटनस्थल पर पहुंचकर परिवार से बातचीत की। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को शांत कराते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच करेगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद परिजन अंतिम दह संस्कार को राजी हो गए।

