7.19 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
बनबसा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान पीलीभीत जिले के जहाँनाबाद निवासी 38 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र श्यामा के रूप में हुई है। पुलिस ने रामचन्द्र को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कॉन्स्टेबल एजाज अहमद और दिनेश प्रसाद की टीम ने की। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने टीम की तत्परता और सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

