Entertainment

साक्षात्कार : मैं उन कहानियों की ओर खिंचती हूं जो भारत की मिट्टी से जुड़ी हों : यामी गौतम

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली और संवेदनशील अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत ‘विक्की डोनर’ से की थी और तभी से वह अपनी सादगी और सशक्त अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। ‘बदलापुर’, ‘काबिल’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने यह साबित किया है कि यामी सिर्फ सुंदरता की प्रतीक नहीं, बल्कि एक सशक्त परफ़ॉर्मर हैं, जो हर भूमिका में गहराई और वास्तविकता भर देती हैं।