लक्ष्य सेन ने जापानी खिलाड़ी को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
लक्ष्य सेन ने इस साल का अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टाइटल ऑस्ट्रेलियन ओपन के तौर पर जीता। लक्ष्य सेन का ये उनके करियर का तीसरा सुपर 500 खिताब है। वह सितंबर में हांगकांग सुपर 500 टूर्नामेंट में जीत के करीब थे, लेकिन फाइनल में हारकर उपविजेता रहे थे।
38 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में 24 वर्षिय लक्ष्य सेन ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने जापान के खिलाड़ी युशी तनाका के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाया। लक्ष्य ने इस फाइनल मैच के पहले सेट को 21-15 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में भी लक्ष्य ने जापान के खिलाड़ी को वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया। यह सेट भी 21-11 के अंतर से अपने नाम कर सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 का खिताब जीत लिया।

