मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 305 बीघा जमीन पर लिया कब्जा
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने शुक्रवार को बताया कि किसानों की सहमति से ही जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा। बड़ी संख्या में किसान अपनी जमीन देने के लिए तैयार भी हैं। रजिस्ट्री कराना शेष है।
उन्होंने बताया कि शिवालिक टाउनशिप का पहला फेस जल्द लांच होगा। इसके अलावा नई टाउनशिप विकसित किए जाने को लेकर गुरुवार को एमडीए अधिकारियों की टीम ने तीन गांव रसूलपुर सुनवाती, डिडौरा, डिडौरी गांव का दौरा किया।

