नरसिंहपुरः राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का आज समापन, कैलाश खेर आएंगे गाडरवाड़ा
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रूद्र मैदान गाडरवारा में आयोजित अंडर- 19 राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के समापन संध्या को यादगार एवं अविस्मरणीय बनाने के लिए सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खैर आज गाडरवारा आएंगे। वे यहां शाम 7:30 बजे संपूर्ण कैलाशा बैंड के साथ गीत- संगीत प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति ने समस्त जिलेवासियो से कार्यक्रम मे उपस्थिति की अपील की है।

