राज्यपाल से नवनियुक्त कुलगरु डॉ. सुमंत व्यास ने की शिष्टाचार भेंट
इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को विश्वविद्यालय द्वारा पशुपालकों के लिए आयोजित किये जा रहे प्रसार कार्यक्रमों, नवीन अनुसंधान के साथ-साथ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति एवं भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में बताया। कुलगुरु बनने के बाद डॉ. व्यास की राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

