Haryana

पानीपत में कार की टक्कर से एक युवक की मौत दूसरा घायल

घायल के रिश्तेदार प्रवीण ने बताया कि शोदापुर निवासी फारूक अपने साथी मुकेश कश्यप के साथ रोजाना की तरह सुबह काम पर चुलकाना जा रहा था। दोनों रोहतक बाईपास के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर गिर गए। जिसमें फारूक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि फारूक शादीशुदा था। प्रवीण ने बताया कि फारूक कारपेंटर का करता है। वह रोजाना की तरह घर से सुबह निकला था। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल से कार के कुछ टुकड़े और नंबर प्लेट का हिस्सा बरामद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ड्राइवर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही कार ड्राइवर के बारे में जानकारी की जा रही है