Himachal Pradesh

बिलासपुर में 8 नवंबर से होगी राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता

भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एवं हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव एलआर वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान भारतीय खो-खो महासंघ के महासचिव उपकार सिंह विर्क विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सब जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 29 व 30 नवंबर को ऊना जबकि खो-खो सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 13 व 14 दिसंबर को मंडी जिला में होंगी।