मंडी के पुराने सुकेती पुल के नीचे पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से न तो कोई दस्तावेज मिला और न ही मोबाइल फोन अथवा अन्य पहचान संबंधी वस्तुएँ बरामद हुईं, जिससे उसकी पहचान स्थापित की जा सके। शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु ज़ोनल हॉस्पिटल मंडी भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं और मामले की जांच जारी है। घटना कैसे हुई और मृतक कौन था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

