Sports

जिला स्तरीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार में 40 ताइक्वांडो प्रशिक्षकों ने सीखी बारीकियां

जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि इस सेमिनार में ताइक्वांडो खेल के नियमों की जानकारी दी गई और निर्णायक कार्य की बारीकियां सिखाई गई ।

इस सेमिनार को मुख्य रूप से राष्ट्रीय रेफरी केशव थापा और समिति शर्मा द्वारा संचालन किया गया। इस अवसर पर जिला संघ के सभी पदाधिकारी सहित अरविंद सिंह, संदीप कुमार, अर्जुन थापा, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे ।