Haryana

जींद : हैरोइन के साथ कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार

शनिवार को जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि तीन नशा तस्कर चमेला कालानी नरवाना में आए हुए हैं। जो नशा लेकर कार से बाईपास की तरफ आएंगें। सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियो ने मितासो स्कूल के निकट आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद चमेला कालोनी की तरफ से कार आई।

पुलिस कर्मियों ने कार को रूकवा कर उसमें सवार लोगों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से हैरोइन बरामद हुई। जिसका वजन 15.50 ग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में कार सवार युवकों की पहचान खेड़ी जट्ट झज्जर निवासी अमित, सुमित तथा गांव बरौणा निवासी हरेंद्र के रूप मे हुई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि हैरोइन के साथ पकड़े गए तीनों युवकों से नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।