ट्रैफिक माह 2025 का आगाज, सड़क सुरक्षा को बनाया गया प्राथमिकता
कार्यक्रम में डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र और सीओ ट्रैफिक अंजनी कुमार तिवारी सहित अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। डीआईजी ने बताया कि 2030 तक सड़क हादसों में 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट और संयम से वाहन चलाना ही जीवन की गारंटी है। एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि ई-रिक्शा पर आंशिक प्रतिबंध, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और सोशल मीडिया अभियानों से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

