राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अधिवक्ता अभिषेक बहुगुणा ने शहीदों को नमन करते हुए कहाकि आज उत्तराखंड के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती का उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन राज्य की दशा अभी भी अत्यंत दयनीय और बदहाल है। पहाड़ी गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव चरम पर है। पलायन की विभीषिका ने हजारों परिवारों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल आंदोलनकारियों के लिए एक विशेष सम्मान योजना आरंभ करने की मांग की।
पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने राज्य सरकार की नाकामियों पर प्रहार किया और कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान किए गए वादे आज भी अधर में लटके हुए हैं। बाढ़, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझते ग्रामीणों को राहत नहीं मिल रही है, जबकि पर्यटन और उद्योगों का लाभ मात्र पूंजीपतियों तक सीमित है।
श्रद्धांजलि देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह, वरिष्ठ नेता ललित श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष मौ सावेद, जिला सचिव वजीम मलिक, अजमत मलिक, जावेद मलिक मिडिया प्रभारी जमशेद मलिक मौजूद रहे।

