Himachal Pradesh

डमटाल में 35.73 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

धर्मशाला, 09 फ़रवरी । नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 35.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में साहिल उर्फ मिंटू, आयु 24 वर्ष, निवासी वार्ड नम्बर 7, निवासी डमटाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के स्टोर में रेड करके 35.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज करके आगामी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।