UP

झांसी में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

झांसी, 21 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित राजापुर गांव में देर रात को एक 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चंदन पुत्र बालकृष्ण के रूप में हुई है। वह मजदूरी करने के साथ-साथ सिलाई का काम भी करता था। छोटे भाई अजय ने बताया कि चंदन शराब पीने का आदी था, जिसे लेकर परिवार के लोग उसे अक्सर समझाते थे। पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी जानकी (35) अपने तीन बच्चों चाहत (12), महक (10) और अंशु (8) के साथ करेरा में अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की देर रात चंदन मजदूरी कर घर लौटा और उसने अपनी मां सुदामा से खाना मांगा। जब मां खाना लेकर उसके कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर छोटे भाई अजय ने झांककर देखा तो चंदन कुंडे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच की जा रही है।