UP

संचारी रोग नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हीट वेव से निपटने के पूरे इंतजाम हों: एडीएम

बरेली, 21 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में बढ़ते डेंगू-मलेरिया के खतरे और हीट वेव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।

एडीएम ने सभी चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) से कहा कि अस्पतालों में हीट वेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है और इसकी निगरानी सीधे विश्व स्वास्थ्य संगठन स्तर पर हो रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। । बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर पांडे समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।