चरस तस्करी के आरोप में महाराष्ट्र निवासी गिरफ्तार
कुल्लू, 24 अप्रैल । स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू की गई मुहीम में सफलता हासिल करते हुए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नशा तस्करी का मामला वीरवार बीती रात उस दौरान सामने आया जब एसटीएफ कुल्लू की टीम मंडी में बिंद्राबनी फोरलेन के समीप नाका पर मौजूद थी। इस दौरान टीम द्वारा एक कार नंबर पीबी 01ए -7980 को जांच के लिए रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार व्यक्ति के कब्जे से कुल 407 ग्राम चरस बरामद हुई।
एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान नवींद्र धूपर निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर, मंडी, में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना मंडी द्वारा की जा रही है।

