Himachal Pradesh

रामपुर और सुन्नी में शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

पहली घटना पुलिस थाना रामपुर के क्षेत्राधिकार में सामने आई है। यहां किन्नौर जिला के तहसील पुह के गांव कानम निवासी 40 वर्षीय छैरिंग चन्द्र, पुत्र छैरिंग फुंनचोक, जो 9 अप्रैल से एमजीएमएससी खनैरी से लापता चल रहे थे, उनका शव सोमवार शाम खनेरी अस्पताल के पास बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत्यू के कारणों को खंगाला जा रहा है।

दूसरी घटना पुलिस थाना सुन्नी के क्षेत्राधिकार में सामने आई है। यहां घरयाणा के पास सतलुज नदी के किनारे एक सड़ी-गली हालत में अज्ञात शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की गई। शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के बाद ही दोनों घटनाओं के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल दोनों मामलों में विस्तृत रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद ही जारी की जाएगी।