भगवान महावीर के सिद्धांतों से अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव : आचार्य लोकश
समारोह में सफदरजंग अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. डीसी जैन, प्रधानाचार्य डॉ. गीतिका खन्ना, डॉ संदीप बंसल, डॉ प्रो श्रीधर द्विवेदी ने वक्तव्य दिए| इस अवसर पर सरहनीय योग्यता प्राप्त छात्रों एवं नर्सों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
आचार्य लोकेश ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों में विज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत समन्वय है| दोनों मानव जीवन के अभिन्न अंग है, जिनको अपनाने से संतुलित जीवन का निर्माण संभव है।
मुख्य वक्ता डॉ. डीसी ने कहा कि एवं जैन जीवन शैली अपनाने से अनेक बीमारियों का समाधान संभव है। मेरा स्वास्थ्य मेरी जिम्मेवारी एक अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जिसका पालन करना स्वस्थ लाभ की ओर पहला कदम है।
प्रधानाचार्य डॉ. गीतिका खन्ना ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाओं में आध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत समन्वय है। इस अवसर पर डॉ राका, डॉ राधिका, सुशील जैन मौजूद रहे।

