Haryana

हांसी : जमावड़ी गांव में गेहूं के खेत में लगी आग, 9 एकड़ में खड़ी गेहूं जलकर हुई राख

से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इससे आसपास नौ एकड़ में खड़ी गेहूं जल कर राख हो गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत

के बाद आग पर काबू पाया। किसानों ने शेखपुरा पुलिस चौकी में शिकायत देकर कूड़े के ढेर

में आग लगाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार

एक व्यक्ति ने बुधवार को खेत के खाल की सफाई करते समय वहां पड़ी सूखी घास व कचरे के

ढेर को आग लगा दी। तेज हवा के चलते आग गेहूं के खेतों तक पहुंच गई और हवाओं के कारण

बहुत तेजी से खेतों में फैल गई। गेहूं के खेत में आग लगने से जमावड़ी निवासी धीरज की

लगभग ढाई एकड़, बलराम के साढ़े चार एकड़, मुकेश व विकास की एक एकड़ में खड़ी गेहूं

की फसल जल कर राख हो गई। आग की चपेट में कई ट्यूबवेल भी आ गए और धीरज, पाल और कृष्ण

के खेतों में रखे इंजन और ट्यूबवेल के उपकरण भी आग की चपेट में आने से खराब हो गए।

व्यक्ति ने सूखे

घास में लगाई थी आग

जमावड़ी निवासी

विकास ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोसियों से खेत में आग लगने की सूचना

मिली। सूचना के बाद दमकल विभाग व घायल 112 पर फोन कर मौके पर पहुंच कर देखा कि बड़ी

संख्या में ग्रामीण अपने स्तर पर खेतों में लगी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। विकास

ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक पड़ोसी ने अपने खेत के खाल को ठीक करते समय वहां खड़े

सूखे घास के ढेर में आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि दिन में चल रही तेज हवाओं के

कारण आग तेजी से फैली और आस-पास के गेहूं की फसल तक पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है

कि घास में आग लगाने वाले व्यक्ति ने खेत मालिकों को आग लगने की घटना की सूचना नहीं

दी उल्टा अपना फोन बंद कर लिया। आग पर काबू पाने के बाद काफी संख्या ग्रामीण शेखपुरा

पुलिस चौकी पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों

ने प्रशासन से आगजनी में हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजे की भी गुहार लगाई है।