UP

बिजनौर: जल निगम के कार्य से जुड़ी संस्था के स्टोर में लगी आग,60-70 लाख का माल जलकर खाक

बिजनौर,26 मार्च । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में जल निगम के जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था एलसी इन्फ्रा. के स्टोर में रविवार को अचानक आग लग गई। आग देखते ही स्टोर पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि स्टोर में एक साइड रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव लवानिया ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। इस आग में जलकर लगभग 60 से 70 लाख रुपये के नुकसान होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी और संभावित शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

————