Haryana

सोनीपत: फार्मेसी की परीक्षा में आठ कॉलेजों के 300 से अधिक विद्यार्थी आए

बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक की ओर से संचालित बैचलर ऑफ फार्मेसी

(बी.फार्मेसी) पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ,

कामी रोड परिसर में स्थित पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बनाए गए परीक्षा केंद्र

में सोनीपत के आठ कॉलेजों के 300 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन की

परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा संचालन प्रक्रिया में शामिल यूनिवर्सिटी व

कॉलेज की टीमों ने नकल रहित परीक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली

थी।

पूर्ण

मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन ने बताया कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन

ने कैंपस में मौजूद सुविधाओं को देखते हुए एक बार फिर से परीक्षार्थियों के लिए यहां

परीक्षा केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में

हमारी टीम सेमेस्टर परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर पूरी सावधानी बरत रही है। नकल रहित

परीक्षा संचालन को लेकर परीक्षा केंद्र में पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे

से भी कड़ी निगरानी की जा रही है । इस मौके पर उनके साथ सचिव गौतम नैन, प्रबंधक निदेशक

कपिल भाटिया, एमडी संदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डा.स्वीटी, परिसर निदेशक कुलदीप,

रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, फार्मेसी कॉलेज की डायरेक्टर डा.सुनीता, डा.सुमिता आदि

मौजूद रहे।

पूर्ण

मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में पूर्ण

मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी के साथ ही भारत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, डीबीएम कॉलेज ऑफ

फार्मेसी, धर्मपुत्र कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गेटवे कॉलेज ऑफ फार्मेसी, आईआईटीएम कॉलेज ऑफ

फार्मेसी, साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी व सनराइज कॉलेज ऑफ फार्मेसी के परीक्षार्थियों

का सेंटर बनाया गया है।