Rajasthan

एरिया डोमिनेशन अभियान :बिना सत्यापन रह रहे 47 लोग सहित 51 गिरफ्तार

जयपुर, 02 मई । शहर में अपराध पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कानोता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 51 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया। जहां टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बगराना क्षेत्र स्थित जेडीए फ्लैट्स में 1000 से अधिक फ्लैट्स की जांच की गई। इसमें 47 लोग बिना दस्तावेज, किरायानामा या पुलिस को सूचना दिए रह रहे थे। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर असरद, हैदर खान, असलम, साहिल सांसी, केसू सिंह उर्फ केशे, भारत सांसी, लक्ष्मी, राहुल, सबाब, अंकित खटीक, मकबूल, चांद, इकराम अहमद, अनिफ खान, शेरून खान, सागर रैगर, आसिफ, अब्दुल रहमान, जगमोहन बैरवा, संतोष बैरवा, हरीश कोली, सुरेश कुमार, अप्पूसलाम, मनीष वधावन, हबीब खान, सलमान, पवन अग्रवाल, सोहेल खान, मानसिंह, दिलशाद खान, अजय सांसी, फैजान खान, मंगल सांसी, इकबाल खान, सुखवेंद्र कुमार, रजाक कुरैशी, सीताराम, मानसिंह (खटीक), हैदर अली, अरशद कुरैशी, निर्मल कुमार फूलवारिया, जहागीर खान, जुम्मन खान, सादिक शाह, कमाल शेख, अजय कुमार, सोहिल, श्रीमती कृष्णा देवी और इशाक को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया। वहीं एक अन्य आरोपी से 130 ग्राम गांजा और एक महिला के पास से 18 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा सट्टा खेलते एक व्यक्ति को 520 रुपए नकदी व जुआ सामग्री के साथ पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपिताें के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।