Himachal Pradesh

कुल्लू में 52 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू, 17 मई । स्पेशल टास्क फोर्स की टीम द्वारा हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना पर पतलीकुहल में एक व्यक्ति के किराए के कमरे में छापामारी की जो दौराने चैकिंग आरोपी टिंकू के कमरे से 52 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया गया, जो आरोपी टिंकू के खिलाफ पुलिस थाना पतलीकुहल, जिला कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

एसटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान *टिंकू (36) सुपुत्र दीपक निवासी गांव जठेड़ बिहाल डाकघर कटराई जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी टिंकू काफी समय से नशे के अवैध कारोबार कर रहा था। मामले में आगामी तफ्तीश पुलिस थाना पतलीकुहल द्वारा की जा रही है।