हांसी: गारमेंट्स शोरूम में भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख
घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को शोरूम
के ऊपरी हिस्से से अचानक धुएं के गुबार उठने लगे, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल
रूप धारण कर लिया। प्रथम तल पर बड़ी मात्रा में रेडीमेड कपड़े, पैकिंग सामग्री और अन्य
सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे
रही थीं। फायर ब्रिगेड
की तीन गाड़ियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी विनोद ने बताया कि सूचना
मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए
गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण
शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
घटना में शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान
जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
गारमेंट्स शोरूम में आगजनी की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच
स्थिति का जायजा लिया।

