UP

बिजनौर में रोटरी क्लब ने स्कूल में लगाया 33 लाख रुपए का साैर ऊर्जा प्लांट, किया गया शुभारम्भ

बिजनौर, 05 मई | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर स्योहारा में मंगलवार को मधुर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोटरी अंतरराष्ट्रीय ग्रांट द्वारा 33 लाख के साेलर प्रोजेक्ट का पूर्ण होने पर फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर रोटरी मंडल अध्यक्ष 2024- 25 दीपा खन्ना, अनिल खन्ना, मंडल के असिस्टेंट गवर्नर सुशील साहू,पी डी जी ललित मोहन, (डीआरएफसी) और चक्रेश लोहिया व रोटरी मंडल पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, रोटरी क्लब के संरक्षक चीनी मिल के महा प्रबंधक सुखवीर सिंह, अध्यक्ष शोभित जैन, मंडल पदाधिकारी के पी पुष्पक आदि के द्वारा मंडल अध्यक्ष का वुके देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक खन्ना, डीआरएफसी ललित मोहन, अनिल खन्ना, सुशील शाहू आदि के द्वारा शिला पट्ट का अनावरण किया गया। इस मौके पर कंप्यूटर लैब का भी शुभारंभ किया गया।

मंडलध्यक्ष दीपा खन्ना और डी आर एफ सी ललित मोहन गुप्ता की टीम ने विद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेस,गर्ल्स टॉयलेट और सोलर सिस्टम आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। प्रोजेक्ट के पूर्ण होने पर मंडल टीम ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में इस प्रोजेक्ट के लगने से हजारों बच्चे लाभान्वित होगें । इस मौके पर मंडलध्यक्ष दीपा खन्ना ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य सर्व कल्याण की भावना को लेकर सभी के विकास करने से होता है। यह प्रोजेक्ट रोटरी क्लब स्योहारा ने नेपाल के सहयोग से किया है। जिसके लिए क्लब की पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस मौके पर अनेक रोटियन बंधु उपस्थित रहे और मंडल टीम का आभार व्यक्त किया।———–