Haryana

हांसी : कराटे में चमके श्री कृष्णा प्रणामी स्कूल के खिलाड़ी

हांसी, 18 मई । नौवीं अंत:स्कूल कराटे

प्रतियोगिता में श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

करते हुए 35 पदक जीत ट्रॉफी अपने नाम की। हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय

के कराटे चैंपियंस ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 35 पदक जीतकर स्कूल का नाम

रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 16 रजत और 11 कांस्य पदक हासिल

कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की।

विद्यालय प्राचार्य अनिल कुमार ने सोमवार को

विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और कोच अजय सैनी की मेहनत व मार्गदर्शन

की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व

क्षमता विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय अध्यक्ष राजपाल यादव, सचिव

सत्यवान यादव, मुख्याध्यापिका पिंकी यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल

भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य

बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और भविष्य में भी स्कूल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जारी रखेगा।