UP

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 21 जुलाई । उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने सोमवार देर रात 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने मंगलवार को बताया कि जनपद के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना शिकोहाबाद प्रभारी अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त भूडा नहर पटरी के पास खड़ा हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने रोका तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान थाना शिकोहाबाद पर दर्ज गैगंस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शाहरुख उर्फ सारुख पुत्र यूनुस उर्फ अमीन निवासी बडा हार (कल्हौर ) थाना घिरोर जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

————–