जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल है भाजपा सरकार : इफ्तेखार हुसैन
प्रयागराज, 30 अगस्त । समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकारें जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। आज देश की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने में विफल भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेना होगा।
यह बातें उन्होंने रविवार को प्रयागराज शहर पश्चिमी क्षेत्र के नीवा में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल में कहीं। चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के आयोजक दिलीप उर्फ बबलू सोनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से व्यापारी वर्ग भी परेशान है। इस मौके पर सपा महानगर महासचिव रविंद्र यादव एडवोकेट, तारिक सईद अज्जू, मयंक जोंटी, शकील अहमद, यथान्स केसरवानी, दिलीप सोनी, लाल चंद्र कुशवाहा, दीप माला पटेल, नंदलाल सोनी, आदित्य, जेपी सोनी, अक्षय सोनी, अभिमन्यु पटेल, दिलीप प्रजापति, चौधरी देवीलाल, अनिरुद्ध सोनी, संजय, आकाश, राम नारायण, सूरज सोनी, ऋषभ, विकास, नीतू सोनी, राज सोनी, अभय, अतुल सोनी, लाला सोनी, आकाश सिंह, शशि, अनूप, गुड्डू, पप्पू, विक्रमजीत, अरविंद स्वर्णकार, नितेश, संदीप साहू, विश्व स्वरूप स्वर्णकार, श्यामजी, प्रदीप, दीपू, मोहित वर्मा और राजन वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

