हिसार के लव व सुमन ने जीते स्वर्ण, हरियाणा सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन
रोहतक के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खासा प्रभावी रहा।
हिसार के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम
किए।
पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में हिसार के लव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिलाओं
की 400 मीटर बाधा दौड़ में हिसार की सुमन ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 1500 मीटर
महिला वर्ग में हिसार की अंजू ने दूसरा, 100 मीटर महिला वर्ग में आरती ने तीसरा,
100 मीटर बाधा दौड़ में भास्कर ने तीसरा, डिस्कस थ्रो में प्रमिला ने तीसरा, हैमर थ्रो
में परी ने तीसरा तथा 20 हजार मीटर पैदल चाल में हरिकेश ने पहला स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स
हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और नरवाना के एडीए संजीत सिंह बैनीवाल मौजूद रहे। महासचिव
प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों
ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स हरियाणा के उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगड़, वरिष्ठ
संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, बीरबल दूहन, सतीश पंघाल, सोहनलाल, विकास गहलावत और सूरत
गुर्जर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

