UP

घर से लापता व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

नोएडा, 16 सितंबर । घर से लापता एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में बीती रात को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि राजीव (40) पुत्र विनोद मूल निवासी ग्राम पिलखनपुर थाना सीतापुर जिला कासगंज ग्रेटर नोएडा के न्यू प्रिंस कॉलोनी कुलेसरा में रहते थे। वह 12 सितंबर रात को अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। इस संबंध में उनके परिजनों ने थाना ईकोटेक -3 में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि बीती रात को उनका शव कुलेसरा में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पुलिस को पता चला है कि वह अपनी पत्नी से झगड़ा करके घटना वाले दिन घर से निकले थे। मृतक के परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।