ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली, 21 सितंबर । ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एशियाई बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,650.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 104.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत उछल कर 26,522.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 169.53 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,852.17 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स 156.66 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,659.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 121.91 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,065.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 412.65 अंक यानी 1.63 प्रतिशत लुढ़क कर 25,304.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 6,413.75 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,395 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत उछल कर 5,669.06 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 124.78 अंक यानी 1.81 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,019.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निक्केई इंडेक्स की चाल में भी आज जोरदार तेजी दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 882.70 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,018.95 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 391.77 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47,572.52 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,933.37 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 123.22 अंक यानी 0.50 प्रतिशत उछल कर 24,874 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,592 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

