Delhi

आआप पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई भाजपा नेता हिरासत में

नई दिल्ली, 20 सितंबर । दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मी दीपक को कथित रूप से आर्थिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज आरोपित पार्षद विजय कुमार की तत्काल गिरफ्तारी और पार्टी से निष्कासन की मांग को लेकर आआपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चांदोलिया सहित पुलिस ने विधायक रविन्द्र नेगी, विधायक रविकांत उज्जैनवाल और निगम पार्षद प्रियंका गौतम को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने भेज दिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।