सोनीपत: सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्यमंत्री का लक्ष्य: डॉ. अरविंद शर्मा
सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा भी इस संवाद का प्रमुख विषय रही।
अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 25 वर्षों में सत्ता को सेवा
का माध्यम बनाकर राजनीति में कार्य संस्कृति का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। गरीब
कल्याण से लेकर किसान, महिला और युवा सशक्तीकरण तक सरकार की योजनाओं के केंद्र में
सामान्य नागरिक रहा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का भाव भी यही है कि
जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, उनके साथ बैठें, उनकी बात सुनें और सरकार
की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। केवल मंच और कार्यक्रम
ही नहीं, बल्कि इस तरह का सीधा संवाद संगठन और जनता के रिश्ते को मजबूत करता है।
कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना भेदभाव के विकास
और जनकल्याण की नीति पर आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की
नीतियों और योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाएं तथा लोगों की समस्याओं को सरकार
तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी बनें। डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा
संकल्प केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सेवा की भावना हमारी कार्यशैली
का स्थायी हिस्सा बने। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उसके सुख-दुख में भागीदार
गोयल, वीरेंद्र जैन, करतार मलिक, सुंदर कश्यप, प्रवीन खुराना, अरुण बड़ौक, कुलदीप कौशिक,
विकास जैन, अजय सैनी, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, हरि प्रकाश गौड़, प्रभु दयाल प्रजापत, मोनू
निनानिया, भूपेंद्र मुदगिल, बीरेन्द्र खींची, सुभाष सैनी, बबल सैनी, डॉ. सुशील, विनोद

