UP

बाराबंकी : पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बालकाें की मौत

बाराबंकी, 21 सितंबर । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित बैना गांव में रविवार देर शाम काे एक गड्ढे में डूबकर तीन बालकाें की माैत हाे गई। इस घटना काे मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया। उन्हाेंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस और जिला प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई की।