Sports

अंडर 19 टी —10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें, 29 सितंबर को रवाना होंगी

वाराणसी, 20 सितंबर । टी —10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अंडर 19 टी —10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीमें 29 सितंबर को जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।