Rajasthan

वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स 2026 का आयोजन 20 को बीकानेर में

बीकानेर, 10 सितंबर । महिलाओं के सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स (वोटफा) 2026 का आयोजन 20 सितंबर को होटल सागर, बीकानेर में किया जाएगा। यह पहल ह्यूमन केयर सोसाइटी, जयपुर द्वारा वर्ष 2015 से संचालित की जा रही है। इस वर्ष बीकानेर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, व्यवसाय, कला-संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों को पहचान देना तथा अन्य महिलाओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है।

वोटफा की बीकानेर चैप्टर हेड वैभवी मित्तल ने बताया कि वीमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स की शुरुआत संस्थापक स्वीटी सोनी द्वारा महिलाओं को एक सशक्त एवं प्रतिष्ठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी, वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को एक व्यापक एवं प्रतिष्ठित मंच प्रदान किया जाएगा। वैभवी मित्तल ने बताया कि बीकानेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए एक विशेष एवं प्रतिष्ठित जूरी पैनल का गठन किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित जूरी पैनल एवं स्पोंसर्स द्वारा कार्यक्रम के ऑफिसियल पोस्टर का लॉन्च किया गया।

इस अवसर पर सिंथेसिस की डिप्टी डायरेक्टर पदमा बजाज, लुक्स ब्यूटी पार्लर एण्ड यूनिसेक्स सैलून के ओनर सुनीता जुनेजा, एकता गाेस्वामी, यश अग्रवाल ने अपनी-अपनी बात कही।

कार्यक्रम को येलो टाइगर लोंगी मिर्च मसाला, सिंथेसिस तथा लुक्स ब्यूटी पार्लर एण्ड यूनिसेक्स सैलून का सहयोग प्राप्त है। यह आयोजन ह्यूमन केयर सोसाइटी की पहल, टी एफ इवेंट्स के सहयोग तथा सेव गर्ल चाइल्ड कॉज के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।