UP

जौनपुर : पीपा पुल की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे जज सिंह अन्ना

जौनपुर, 06 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में राजेपुर त्रिमुहानी स्थित रामेश्वर गोमती नदी के राजेपुर-विजयीपुर घाट पर पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर सोमवार से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी जज सिंह अन्ना अपनी मांग को लेकर मंगलवार दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड-द्वितीय से पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की है।