इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर : 1955 में उमरीगर ने रचा इतिहास, भारत की ओर से पहली बार जड़ा दोहरा शतक
भारत में क्रिकेट महज एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों का जुनून है। देश में इस खेल का इतिहास दो सौ साल से भी अधिक पुराना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला था। इसके साथ ही भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला दुनिया का छठा देश बना।
आज भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों में अपनी मजबूत पहचान रखती है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को करीब 23 साल इंतजार करना पड़ा। इस इंतजार को खत्म करने और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने का श्रेय पॉली उमरीगर को जाता है।
उमरीगर ने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने भारतीय बल्लेबाजी को नई पहचान दी और आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल कायम की।
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के दौर से पहले सुनील गावस्कर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए। हालांकि, उनसे पहले भारतीय टेस्ट क्रिकेट के कई शुरुआती रिकॉर्ड पॉली उमरीगर के नाम दर्ज थे। उनका यह दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास की उन उपलब्धियों में शामिल है, जिसने देश में टेस्ट बल्लेबाजी की मजबूत परंपरा की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई।
1815 – यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1829 – रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1942 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।
1945 – जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1955 – पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1994 – अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।
1995 – ब्रिटेन की राजवधू डायना ने बीबीसी के साथ एक खास मुलाकात में अपने विवाहेतर संबंधों को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।
1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान ‘कोलम्बिया’ फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
2002 – अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से करीब 150 मील दूर बहामा जा रहा ‘प्रेस्टीज तेल टैंकर’ डूबा।
2003 – तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
2007 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
2008- मालेगांव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया।
2008 – राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।
2008 – अदन की खाड़ी में अपने व्यावसायिक जहाजों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज भेजा।
2015 – अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।
2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया।
1929 – मिलखा सिंह – भारत के ऐसे प्रसिद्ध धावक, जिन्हें लोग ‘फ्लाइंग सिक्ख’ के नाम से जानते हैं।
1863 – लॉर्ड एलगिन प्रथम – लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बनकर आये थे।
1984 – एम. एन. कौल – तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।
1984 – फैज अहमद फैज – प्रसिद्ध शायर, जिन्हें क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंकलाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
1989 – हीराबाई बरोदेकर – किराना घराने की हिन्दुस्तानी शस्त्रीय गायिका थीं।
2009 – श्याम बहादुर वर्मा – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
2017 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।


