UP

मुरादाबाद : बंगाली समाज ने की मां काली की पूजा

मुरादाबाद, 08 नवम्बर । जिले में दीपावली पर बंगाली समाज व विभिन्न बंगाली संगठनों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

सार्वजनिन बंगाली एसोसिएशन ने रविवार को रेलवे मनोरंजन सदन में रात 12 बजे से मां काली की पूजा की। इसमें पुरोहित बोनोमाली चक्रवर्ती ने मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद मां का पूजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने निर्जला व्रत रखकर मां को पुष्पांजलि अर्पित की। सार्वजनिन बंगाली एसोसिएशन के असित बनर्जी ने बताया कि दीवाली के दिन बंगाली समुदाय द्वारा मां काली की पूजा का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर असित बनर्जी, सुदीप बनर्जी, प्रणब चक्रवर्ती, अरुण भट्टाचार्य, सौरभ चक्रवर्ती, सिमरन, अनीता, विशालनी, अभिजीत राय , सुजीत मल्लिक आदि मौजूद रहे।

कालीबाड़ी मंदिर में दीपावली पर दुर्गाबाड़ी समिति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मां को फल, मिठाई और फूल अर्पित किए गए। बंगाली समिति के सचिव अभिषेक चटर्जी के निर्देशन में शाम से पूजा की शुरुआत हुई। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में हवन और प्रसाद वितरण भी हुआ। इसी क्रम में एनई रेलवे लोको ग्राउंड में भी बंगाली समाज की देखरेख में मां काली की पूजा की गई, जहां समिति के सचिव अनिल कुमार राय और सदस्य शरन कुमार मजूमदार के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा अर्चना और हवन संपन्न हुआ।