Rajasthan

जेएनवी विश्वविद्यालय में जोधपुर ह्यूमन लाइब्रेरी पोएट्री कॉन्सर्ट शनिवार काे

जेएनवी विश्वविद्यालय में जोधपुर ह्यूमन लाइब्रेरी पोएट्री कॉन्सर्ट शनिवार काे

जोधपुर, 30 मई (हि.स.)। जोधपुर ह्यूमन लाइब्रेरी पोएट्री कॉन्सर्ट का 62वां संस्करण इस बार जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के थिएटर सेल में 31 मई को शाम सात बजे आयोजित किया जाएगा।

थिएटर सेल के हेड हितेंद्र गोयल ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य युवा रंगकर्मियों एवं साहित्य प्रेमियों को कविताओं की दुनिया से रूबरू कराना और नए लेखकों को प्रेरित करना है। जोधपुर ह्यूमन लाइब्रेरी हिमांशु किरण शर्मा ने बताया कि वे पिछले 15-17 सालों में पढ़े गए सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक संग्रह को लोगों तक पहुंचाने के लिए इन आयोजनों को करते आ रहे हैं। इस बार का आयोजन विशेष रूप से राजस्थानी, हिंदी, उर्दू और अन्य भाषाओं के लेखकों की रचनाओं पर केंद्रित होगा, जिसकी प्रस्तुति डेढ़ घंटे तक चलेगी। हिमांशु ने बताया कि कविताओं में छिपी संवेदनाएं, उनकी गहराई और उनके भाव अगर सही तरीके से लोगों तक पहुंच जाएं तो वे गहरा असर छोड़ती हैं। उनका मानना है कि यह आयोजन नए लिखने वालों को कविताओं की गहराई से वाकिफ कराएगा।